क्या खोना है क्या पाना,
इसे ही जीवन को है दर्शाना,
चूक हुई इसमें कहीं तो ,
बस आंसू ही है बरसना।
क्यूंकि जीवन बहुत बड़ा है,
आदि और अंत कहाँ है,
सुख की अनुभूति छोटी है ,
यहाँ तो दुःख का घड़ा ही है भरा।
यह रहस्य नहीं सच्चाई है,
ज़िन्दगी आकाश और खाई है।
राही बहुत हैं , क्षण भर का साथ है,
पड़ाव आया ,बस वहीँ तक की बात है।
कौन यहाँ किसका है ,किसकी यहाँ chhah है,
अपनी मंजिल आई फिर सुनता कौन आह है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment